चंडीगढ़: पंजाब भाजपा प्रधान विजय सांपला की तरफ से आज चंडीगढ़ प्रैस कांफ्रैंस करके अपनी टीम का ऐलान किया गया है। सांपला की तरफ से 8 उप प्रधान, एक संगठन जनरल सचिव सहित 2 जनरल सचिव, 8 सचिव, मीडिया सचिव, खजांची, दफ्तर सचिव सहित महिला मोर्चा, एस.सी. मोर्चा और किसान मोर्चा के पंजाब प्रधान का ऐलान किया गया है।
इस टीम में हरजीत सिंह ग्रेवाल, अनिल सरीन, राकेश राठौर, राज कुमार पाठी, सन्दीप रिनवा अबोहर, उमेश साकर, आर्चना दत्त, इकबाल सिंह लालपुरा उप प्रधान होंगे। जबकि दिनेश कुमार को संगठन सचिव सहित मनजीत सिंह राय, केवल कुमार को जरनल सचिव लगाया गया है। सुभाष शर्मा, विनीत जोशी, अमनदीप पुन्या, वीरान बाली, अनिल सच्चर, विजय पुरी, रेनू थापर और जय श्री गुलाटी को सचिव लगाया गया है।
इनके इलावा दीवान अमित अरोड़ा को मीडिया सचिव, सुबोध वर्मा को सहायक मीडिया सचिव, गुरदेव शर्मा को खजांची और आदर्श भाटिया को सहायक खजांची बनाया गया है। राम कुमार भाटिया को दफ्तर सचिव, मोना जैसवाल को महिला विंग की अध्यक्षता दी गई है। मनजीत सिंह बल्ली को एस.सी. मोर्चा और सुखपाल को किसान विंग का प्रधान बनाया गया है।