चंडीगढ़ : ईद उल फतर की छुट्टी अब छह नहीं सात जुलाई को होगी। केंद्र और पंजाब सरकार के अंतर्गत आते सभी सरकारी विभागों और चंडीगढ़ के सभी विभागों में छह जुलाई की छुट्टी रद्द कर दी गई। यहां तक कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी कल की छुट्टी रद्द कर दी गई। अब ईद की छुट्टी सात जुलाई को होगी। इस बारे नोटिफिकेशन आ गई है, लेकिन पंजाब सरकार को लेकर पहले असमंज की स्थिति थी। मगर रात को साफ हो गया कि पंजाब में भी कल की छुट्टी रद्द कर दी गई है।